-
☰
उत्तर प्रदेश: सरिया चोरी का आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में माल बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुवायां शाहजहाँपुर जनपद में अपराध रोकथाम और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुवायां थाना पुलिस ने सरिया चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुवायां शाहजहाँपुर जनपद में अपराध रोकथाम और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुवायां थाना पुलिस ने सरिया चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया भारी मात्रा में सरिया भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 मार्च 2026 को मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने सूचना दी कि उनके निर्माणाधीन प्लॉट के पास से एक व्यक्ति मकान निर्माण के लिए रखी सरिया चोरी कर रहा था। पुष्पेंद्र सिंह ने अपने साथियों की मदद से मौके पर ही आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए अभियुक्त ने अपनी पहचान आलोक वर्मा उर्फ अरविंद (पुत्र अवधेश वर्मा), निवासी ग्राम टकेली, थाना पुवायां के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 06 सरिया (लम्बाई करीब 03 फीट), 28 सरिया (लम्बाई करीब 02 फीट) बरामद किया है।
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर CMO कार्यालय में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र का खुलासा, कई कर्मचारी निलंबित
उत्तर प्रदेश: डगा गांव जमीन विवाद में भरत सिंह मुश्किलों में प्रशासन ने जांच जारी
छत्तीसगढ़: सूरजपुर बसदेई में चैत्र पूर्णिमा पर भव्य हनुमान जन्मोत्सव का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: जमानिया में हाईटेंशन लाइन से शॉर्ट सर्किट, गेहूं की फसल जलकर खाक