-
☰
छत्तीसगढ़: सूरजपुर बसदेई में चैत्र पूर्णिमा पर भव्य हनुमान जन्मोत्सव का किया आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर बसदेई चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के पर्व पर श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर बसदेई में हनुमान जी की जन्मोत्सव मनाई जाती है।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर बसदेई चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के पर्व पर श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर बसदेई में हनुमान जी की जन्मोत्सव मनाई जाती है। इसके चलते यहां चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर दो अप्रैल को यहां भी भव्यता के साथ हनुमान जी जन्मोत्सव मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में प्रातः काल से ही अनुष्ठान किया जाएगा। पुनः मध्याह्न में राजभोग आरती के साथ प्राकट्य की आरती उतारी जाएगी। श्री हनुमान जी जन्मोत्सव के इस पर्व पर प्राकट्य आरती के एक घंटा पहले भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा।पुनः नवीन परिधान धारण कराए जाएंगे और उनका भव्य श्रृंगार भी किया जाएगा। इस अवसर पर बसदेई स्थित श्री दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर का पट पूरे दिन खुला रहेगा जिससे कि श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। उसी तिथि में हनुमान जी मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी निश्चित किया गया है। उसके पश्चात रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ रामायण मंदिर के द्वारा दिया जाएगा। सुंदरकांड के पश्चात संध्याकालीन श्री हनुमान जी के 1000 नाम के द्वारा हवन किया जाएगा। इस अवसर पर पूरे दिन मंदिर में भंडारा एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा। रात्रि 10:00 बजे के पश्चात छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजकों द्वारा सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से मंदिर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हनुमान जी का आशीर्वाद और प्रसाद ग्रहण करने का निवेदन किया गया है।
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर CMO कार्यालय में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र का खुलासा, कई कर्मचारी निलंबित
उत्तर प्रदेश: डगा गांव जमीन विवाद में भरत सिंह मुश्किलों में प्रशासन ने जांच जारी
उत्तर प्रदेश: सरिया चोरी का आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में माल बरामद
उत्तर प्रदेश: जमानिया में हाईटेंशन लाइन से शॉर्ट सर्किट, गेहूं की फसल जलकर खाक