Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: वृद्धा आश्रम में आयुष स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों का किया गया उपचार
 

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 20/03/2026 04:09:25 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 20/03/2026 04:09:25 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर आयुष विभाग द्वारा स्नेह संबल वृद्धा आश्रम तिलसिवा, सूरजपुर में एक दिवसीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर आयुष विभाग द्वारा स्नेह संबल वृद्धा आश्रम तिलसिवा, सूरजपुर में एक दिवसीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आश्रम में निवासरत वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया गया। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा बुजुर्गों को ऋतुचर्या, दिनचर्या एवं योग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में वात रोग, बीपी, शुगर, कमजोरी एवं चर्म रोग से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर उन्हें होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में आयुष विभाग के डॉ. कुलदीप द्विवेदी, डॉ. अनीता पैंकरा, डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. लीला प्रिया करकेटा, फार्मासिस्ट दाऊ राम कमर, उषा किरण, एमपीडब्ल्यू तुलेश्वर एवं चंद्रभान, लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र सिंह सहित समाज कल्याण विभाग से अधीक्षक चंदा रजवाड़े, पायल गुप्ता, सुरेश गुप्ता एवं सोशल वर्कर मोहित रजवाड़े उपस्थित रहे।