-
☰
उत्तर प्रदेश: पत्नी की मौत मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: श्रीनगर महोबा थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भण्डरा में बीति 16 मार्च को पति-पत्नी के मध्य हुए विवाद में महिला की मौत के प्रकरण में थाना श्रीनगर पर परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा धारा 103(1) बीएनएस बनाम राम सिंह पुत्र रामस्वरूप लोधी निवासी ग्राम भण्डरा मजरा लोधी खोड़ा थाना श्रीनगर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: श्रीनगर महोबा थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भण्डरा में बीति 16 मार्च को पति-पत्नी के मध्य हुए विवाद में महिला की मौत के प्रकरण में थाना श्रीनगर पर परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा धारा 103(1) बीएनएस बनाम राम सिंह पुत्र रामस्वरूप लोधी निवासी ग्राम भण्डरा मजरा लोधी खोड़ा थाना श्रीनगर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए जनपदीय पुलिस के उच्चधिकारीगण द्वारा मय फील्ड यूनिट टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया था तथा पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में वांछित/फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह व क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे के पर्यवेक्षण में थाना श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त राम सिंह को आज दिनांक 19.03.2026 को ग्राम भण्डरा-मवई तिगैला के पास स्थित खेल मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Delhi Crime: कूड़ा फेंकने के विवाद में युवक की हत्या, दिल्ली में सनसनी
छत्तीसगढ़: जनगणना 2027 की तैयारी, फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश: सम्राट अशोक जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग तेज
राजस्थान: राजस्थान दिवस पर दुर्ग में सांस्कृतिक संध्या, लोक कलाकारों ने बांधा समां
उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, आयुष्मान कार्ड व HRP मामलों पर तेजी के निर्देश
उत्तर प्रदेश: गैस कालाबाजारी पर छापेमारी, 21 सिलेंडर जब्त व FIR दर्ज