Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पोस्टिंग के नाम पर रिश्वत लेते प्रोजेक्ट मैनेजर रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ranu , Date: 20/03/2026 12:59:33 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ranu ,
  • Date:
  • 20/03/2026 12:59:33 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महोबा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम का कड़ा प्रहार देखने को मिला है, जहाँ पोस्टिंग के नाम पर दो लाख रूपये की रिश्वत ले रहे सीएमओ कार्यालय में तैनात प्रोजेक्ट मैनेजर को झांसी से आई विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महोबा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम का कड़ा प्रहार देखने को मिला है, जहाँ पोस्टिंग के नाम पर दो लाख रूपये की रिश्वत ले रहे सीएमओ कार्यालय में तैनात प्रोजेक्ट मैनेजर को झांसी से आई विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। विजिलेंस टीम ने आरोपी प्रोजेक्ट मैनेजर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम की इस कार्यवाही से स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मच गया है। दरअसल मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात परिवार कल्याण के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेश सोनी को आज झांसी से आई 12 सदस्यीय विजिलेंस टीम ने पोस्टिंग के नाम पर 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दरअसल कबरई में तैनात सीएचसी कबरई में अकाउंटेंट के पद पर तैनात मोहम्मद मेराज को साल 2024 में सीएमओ आशाराम के निर्देश पर सीएचसी पनवाड़ी में अटैच कर दिया था। तकरीबन दो साल से पनवाड़ी में ड्यूटी कर रहे मेराज द्वारा अटैचमेन्ट निरस्त करा मूल तैनाती स्थान सीएचसी कबरई में पोस्टिंग कराने का प्रयास किया जा रहा था। आरोप है कि सीएमओ कार्यालय में परिवार कल्याण प्रोजेक्ट मैनेजर जीतेश सोनी ने अटैचमेंट खत्म करा कबरई तैनाती कराने के नाम पर मोहम्मद मेराज से साढ़े तीन लाख रुपए की डिमांड की बातचीत के बाद दो लाख में डील फिक्स हुई और पीड़ित ने विजिलेंस टीम से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। विजिलेंस टीम द्वारा जाल बिछाकर आज शहर के चरखारी बाईपास स्थित एक होटल में शिकायतकर्ता के माध्यम से पैसे देने के नाम पर आरोपी को बुलाया गया, जैसे ही पीड़ित ने दो लाख रूपये आरोपी स्वास्थ्य कर्मी के हाथ में दिए तभी पहले से अलर्ट विजिलेंस टीम ने आरोपी जीतेश शर्मा को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पीड़ित मोहम्मद मेराज ने बताया कि पहले वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में तैनात था साल 2024 में सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी अटैच कर दिया था इस समय सीएमओ का रिटार्यडमेन्ट नजदीक आने के कारण यह बात चल रही थी कि पैसा दे दो तो वापस कबरई ट्रांसफर हो जाएगा। जीतेश सोनी सीएमओ के माध्यम से बात कर रहे थे जिन्होंने पहले साढ़े तीन लाख की मांग की उसके बाद दो लाख रुपये में बात हुई और आज विजिलेंस टीम ने राघव होटल के सर्विस सेंटर में बुलाया और वहां से गिरफ्तार कर लिया l फिलहाल विजिलेंस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए जितेंद्र सोनी से पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।