Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: PDS दुकान की बड़ी लापरवाही, जानवरों के बीच रखा नमक बांटने का आरोप

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Arasad Ali , Date: 07/05/2026 04:07:42 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Arasad Ali ,
  • Date:
  • 07/05/2026 04:07:42 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: कोरबा से भारत न्यूज़ की रिपोर्ट--देश की सबसे बड़ी योजना खाद्य सुरक्षा योजना के प्रति कोरबा जिले में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: कोरबा से भारत न्यूज़ की रिपोर्ट--देश की सबसे बड़ी योजना खाद्य सुरक्षा योजना के प्रति कोरबा जिले में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरबा जिले के नगरीय निकाय के अंतर्गत डी डी एम रोड में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में शासन द्वारा निःशुल्क वितरण के लिए रखे गए। नमक में कुत्ता- बिल्ली व अन्य जानवर मल मूत्र त्याग कर रहे हैं और इस नमक को PDS दुकान संचालक अशोक अग्रवाल हितग्राहियों को वितरण कर रहा है यह लापरवाही उस समय हो रही है, जब छत्तीसगढ़ के साथ-साथ कोरबा जिले में भी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लोक सुराज अभियान चलाया जा रहा है। सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी वार्डों में गांव में जा जाकर शासन से जुड़ी योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं, और लोगों के शिकायतों का तत्काल निराकरण भी किया जा रहा है ऐसे में खाद्य विभाग लोक सुराज अभियान के प्रति कितना संवेदनशील है। यह उक्त दुकान में रखें नमक को देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

दर्जनों बोरी नमक नाली में पड़ा हुआ है और वहां पर जानवरों के मल मूत्र भी पड़े हुए हैं। ऐसे में युक्त नमक को हितग्राही लोग कैसे खा रहे हैं। इससे तो बीमारी भी अपनी दस्तक कभी भी दे सकती है। उक्त PDS दुकानदार आखिर इतना लापरवाह कैसे हो गया और शहर का खाद्य निरीक्षक आखिर क्या निरीक्षण करता है या समझ के पड़े हैं। इस लापरवाही पर जब जिला खाद्य अधिकारी से उनका मत जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि उक्त दुकान का निरीक्षण किया जाएगा और यदि इस तरह का कृत्य PDS दुकान संचालक के द्वारा किया गया है तो उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी अब देखना यह होगा की समाचार प्रकाशन के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, PDSदुकान संचालक अपनी लापरवाही को सुधरता है या प्रशासन का डंडा उक्त दुकान पर चलता है। 


Featured News