Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: समाधान शिविर में एडीसी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rammehar , Date: 07/05/2026 03:11:11 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rammehar ,
  • Date:
  • 07/05/2026 03:11:11 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी स्थानीय जिला सचिवालय परिसर में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें एडीसी लक्षित सरीन ने जन समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। 

विस्तार

हरियाणा: हांसी स्थानीय जिला सचिवालय परिसर में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें एडीसी लक्षित सरीन ने जन समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में एसडीएम राजेश खोथ, तहसीलदार डॉ अनिल कुमार बिढान तथा अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। एडीसी ने जमावड़ी गांव की सरपंच सुदेश देवी द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कुम्भा से जमावड़ी गांव तक ड्रेन के किनारो को मिट्टी इत्यादि से ऊंचा कर मजबूत करें और बिजली खंभों , ट्रांसफार्मरों तथा मोटर इत्यादि की व्यवस्था का निरीक्षण करें ताकि बरसाती सीजन में जल निकासी निर्बाध तरीके से हो सके। उन्होंने कहा कि बरसाती पानी निकासी की व्यवस्था को लेकर जो टेंडर किया गया है उसके तहत होने वाले कार्यों को भी तेजी से पूरा करवाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बरसात के दौरान जिला में कोई भी ड्रेन कहीं से भी नहीं टूटनी चाहिए। सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूर्ण करें। जमावड़ी गांव के सरपंच की ओर से गांव में किसी भी बैंक की एक शाखा खोलने की भी मांग की गई। इस पर संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भिजवाने के निर्देश दिए गए।

एसडीम राजेश खोथ ने प्रेम नगर गांव निवासी द्वारा प्रस्तुत एक शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह वन विभाग कार्यालय के सामने सड़क पर ब्रेकर बनवाना सुनिश्चित करें ताकि किसी भी प्रकार की कोई वाहन दुर्घटना नहीं हो, क्योंकि रेलवे पुल के पास से मुख्य सड़क पर वहां अचानक वाहन प्रवेश कर जाते हैं। उन्होंने नगर परिषद तथा विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को प्रेम नगर गांव के निकट रेलवे पुल के आसपास लाइटों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि नगर परिषद तथा विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लाइटों की व्यवस्था करें ताकि रहे नागरिकों को इसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

शहीद लाल हुकम चंद जैन पार्क के रखरखाव तथा कर्मचारियों सफाई इत्यादि को लेकर प्रस्तुत शिकायत पर एसडीएम ने नगर परिषद के अधिकारियों को मौका मुआयना कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इनके अलावा समाधान शिविर में बुढ़ापा पेंशन बनवाने, विधवा पेंशन बनवाने, परिवार पहचान पत्र में इनकम कम करवाने सहित अन्य समस्याएं प्रस्तुत की गई। प्रस्तुत सभी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर डीएसपी रविंद्र कुमार, बीडीपीओ अशोक कुमार, एसएमओ डॉ राहुल बुद्धिराजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।