Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: शातिर बाइक चोर हुए गिरफ्तार, दो चोरी की मोटरसाइकिल हुई बरामद
 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 07/05/2026 04:19:30 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 07/05/2026 04:19:30 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: उनियारा में मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। 

विस्तार

राजस्थान: उनियारा में मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपी ने पूछताछ में टोंक, बुंदी और सवाई माधोपुर क्षेत्र में भी बाइक चोरी की कई वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर अन्य वारदातों का खुलासा करने में जुटी हुई है। थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि उनियारा वार्ड नंबर 20 निवासी मोहम्मद ने 6 अप्रैल  को उनियारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह 9 अप्रैल की रात करीब 9 बजे राईन गार्डन उनियारा में आयोजित एक शादी समारोह में खाना खाने गया था। समारोह स्थल के बाहर उसने अपनी मोटरसाइकिल  खड़ी की थी। जब वह वापस लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब मिली। काफी तलाश के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इस पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 94/2026 धारा 303(2) बीएनएस 2023 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  राजेश कुमार मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव एवं वृताधिकारी आकांक्षा के निर्देशन में थानाधिकारी कप्तान सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से जांच आगे बढ़ाई।


जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी छोटू लाल पुत्र गोपाल माली निवासी वार्ड नंबर 7, मालियों का मोहल्ला, कस्बा अलीगढ़ थाना अलीगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से उनियारा से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल  बरामद की गई। इसके अलावा एक अन्य बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल भी धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त की गई, जिसके बारे में आरोपी ने बताया कि वह बाइक बुंदी शहर से चोरी की गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हेमू सर्किल टोंक, बुंदी शहर तथा बजरिया सवाई माधोपुर क्षेत्र से भी मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस अब इन वारदातों के संबंध में संबंधित थानों से जानकारी जुटा रही है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगदीश की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने लगातार निगरानी और सूचनाओं के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे अन्य चोरी की वारदातों के खुलासे की संभावना है।


Featured News