-
☰
राजस्थान: केबिन धारकों की समस्याओं को लेकर रैली निकालने का लिया गया फैसला
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक में गुरुवार को केबिन धारकों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी लोगो ने एकजुट होकर अपने हक की आवाज़ बुलंद करने का निर्णय लिया।
विस्तार
राजस्थान: टोंक में गुरुवार को केबिन धारकों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी लोगो ने एकजुट होकर अपने हक की आवाज़ बुलंद करने का निर्णय लिया। बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि आने वाले दिनों में गांधी खेल मैदान से कलेक्टर कार्यालय तक शांतिपूर्ण रैली निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान केबिन धारकों के साथ हो रही अन्यायपूर्ण कार्यवाही, बिना नोटिस दुकानों को हटाए जाने और रोज़गार पर पड़ रहे प्रभाव जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। सभी मौजूद लोगो ने इस आंदोलन को शांतिपूर्ण और संगठित तरीके से सफल बनाने का संकल्प लिया। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द केबिन धारकों की समस्याओं का समाधान किया जाए और उन्हें पुनः स्थापित करने की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि उनका रोजगार सुरक्षित रह सके।इस बैठक में हमारे संरक्षक एडवोकेट सरताज अहमद , अमजद , अकबर अली, आतिब ,अज़ीम, सूफियान तोला , सोनू मौजूद रहे।
राजस्थान: स्काउट-गाइड बैठक सम्पन्न, भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए ‘परिंडा अभियान’ चलाने का निर्णय
राजस्थान: बालश्रम के खिलाफ चलाया गया अभियान, नाबालिग बालक को कराया मुक्त
राजस्थान: पुलिसकर्मी पर मारपीट और रुपए मांगने का आरोप, एसपी को सौंपा गया ज्ञापन
राजस्थान: ग्राम पंचायतों में पहुंची ग्राम विकास रथ यात्रा, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
राजस्थान: पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ सम्पन्न, भक्ति में डूबे हजारों श्रद्धालु