Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: उचित मूल्य दुकान संचालकों की बैठक, eKYC और राशन वितरण पर दिए निर्देश
 

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 14/03/2026 05:22:57 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 14/03/2026 05:22:57 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर जनपद सभाकक्ष सूरजपुर में आज सूरजपुर विकासखंड के समस्त उचित मूल्य दुकान संचालकों की बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर जनपद सभाकक्ष सूरजपुर में आज सूरजपुर विकासखंड के समस्त उचित मूल्य दुकान संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने, लंबित कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने तथा हितग्राहियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए। बैठक में दुकान संचालकों को निर्देशित किया गया कि सभी हितग्राहियों का लंबित eKYC शीघ्र पूर्ण किया जाए। इस हेतु गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध "मेरा ई-केवाईसी" ऐप के माध्यम से हितग्राहियों को स्वयं eKYC करने के लिए प्रेरित करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही जनवरी एवं फरवरी माह की लंबित डी.ओ. राशि अविलंब जमा कराने को कहा गया।

मार्च वितरण एवं चावल उत्सव

दुकान संचालकों को मार्च माह का राशन वितरण 20 तारीख तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रत्येक माह की 7 तारीख को "चावल उत्सव" आयोजित करने तथा आगामी 3 माह के लिए एकमुश्त भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

मृत हितग्राहियों की सूची प्रस्तुत करें

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि दुकान संचालक अपने क्षेत्र के मृत हितग्राहियों के नाम की सूची शीघ्र प्रस्तुत करें, ताकि राशन कार्ड से उनके नाम की विधिवत कटौती की जा सके और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। दुकान संचालकों को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के भीतर अपनी दुकानों में साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था तथा हितग्राहियों के लिए मूलभूत जानकारी का प्रदर्शन (डिस्प्ले बोर्ड) सुनिश्चित किया जाए, जिससे हितग्राहियों को उनके अधिकारों और सुविधाओं की जानकारी सहजता से प्राप्त हो सके।
बैठक में विकासखंड सूरजपुर के समस्त उचित मूल्य दुकान संचालक उपस्थित रहे।