-
☰
गुजरात: 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: दाहोद जिले में 77वें गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
विस्तार
गुजरात: दाहोद जिले में 77वें गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिले स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन कारठ स्थित मुख्य समारोह स्थल पर किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के मंत्री श्री अर्जुन मोढवाडिया ने की। इस अवसर पर मंत्री श्री अर्जुन मोढवाडिया के करकमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में मार्च पास्ट, परेड एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। खेलकूद क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त, जिले में किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन भी गणमान्य अतिथियों के करकमलों द्वारा किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति