-
☰
गुजरात: राजकीय कन्या शाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: तालुका मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या शाला, फतेपुरा में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
विस्तार
गुजरात: तालुका मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या शाला, फतेपुरा में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर उपसरपंच श्री जिग्नेश कलाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। समारोह के दौरान केंद्र सरकार की “बेटी के नाम देश को सलाम” पहल के अंतर्गत बरजोड़ अनुसयाबेन का सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्राएं, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक तथा ग्राम पंचायत के सदस्य उपस्थित रहे। छात्राओं द्वारा देशभक्ति के नारे लगाए गए, जिससे विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम से गूंज उठा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। फोटो कैप्शन गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कन्या शाला परिसर में अतिथियों एवं छात्राओं के साथ मंच पर उपस्थित ग्राम पंचायत प्रतिनिधि। “बेटी के नाम देश को सलाम” अभियान अंतर्गत बरजोड़ अनुसयाबेन को सम्मान पत्र प्रदान करते उपसरपंच श्री जिग्नेश कलाल व अन्य अतिथि। तालुका मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या शाला, फतेपुरा का मुख्य प्रवेश द्वार।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति