Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस हुआ दर्ज
 

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Sojitra Ashaben , Date: 06/07/2026 03:15:11 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Sojitra Ashaben ,
  • Date:
  • 06/07/2026 03:15:11 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि बुधवार शाम को उनकी टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान मतलौडा में बस अड्डा के पास थी।

विस्तार

गुजरात: एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि बुधवार शाम को उनकी टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान मतलौडा में बस अड्डा के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की वैसर गांव निवासी प्रदीप मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। प्रदीप मादक पदार्थ लेकर कुछ ही देर में मतलौडा मैन बाजार में आएगा। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गली नंबर दो में नर्सिग होम के पास से प्रदीप को काबू किया। पुलिस ने ड्यूटी मेजिस्ट्रेट मतलौडा तहसीलदार विरेंद्र गिल की मौजूदगी में प्रदीप की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोवर की एक जेब से कंप्यूटराइज कांटा व दूसरी जेब से पोलोथिन में पैक हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 30.61 ग्राम पाया गया। 

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। अपनी नशे की लत पूरी करने व शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए वह बुधवार सुबह 32 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर लाया था। उसने कुछ हेरोइन स्वयं नशा करने में खर्च कर दी, और बची हेरोइन को लेकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में मतलौडा में आया था।  इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया पुलिस ने थाना मतलौडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायलाय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने के साथ नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।