-
☰
गुजरात: अपराधों पर लगाम के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग हुई तेज
- Photo by : social media
विस्तार
गुजरात: राजकोट शहर में दिन-दहाड़े लूट, हत्या, चोरी, गुंडागर्दी, असामाजिक गतिविधियों तथा शराब एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की घटनाओं में लगातार वृद्धि को लेकर चिंता जताई जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए शहर के आवासीय क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि राजकोट शहर के विभिन्न इलाकों में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना आवश्यक है। इस दिशा में राजकोट महानगरपालिका से अपेक्षा की जा रही है कि वह आवासीय क्षेत्रों के चौराहों एवं सर्कलों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना को प्राथमिकता दे। नागरिकों का मानना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से लूट, चोरी, गुंडागर्दी, असामाजिक गतिविधियों तथा अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जा सकेगा। इससे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में भी सहायता मिलेगी। इसके अलावा, शहरवासियों ने कहा कि महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम अत्यंत आवश्यक है। साथ ही छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों, रोमियो तत्वों तथा तेज और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर भी प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी। स्थानीय लोगों ने राजकोट महानगरपालिका से आग्रह किया है कि शहर के सभी संवेदनशील एवं आवासीय क्षेत्रों में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
हरियाणा: समाधान शिविर में गूंजीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
गुजरात: महिला पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
गुजरात: हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस हुआ दर्ज
राजस्थान: अग्रवाल महिला समिति का पौधारोपण कार्यक्रम, नेहरू पार्क में किया वृक्षारोपण
राजस्थान: पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष का जन्मदिन, पत्रकारों के लिए 5 लाख बीमा की घोषणा