Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसे ट्रक से दो युवक गंभीर घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 06/07/2026 02:01:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 06/07/2026 02:01:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूर्वी भक्सी तिराहे के पास गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूर्वी भक्सी तिराहे के पास गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक रिंकू (निवासी बिहारीपुर) और रोहित (निवासी मित्रपुर बरुआ) ट्रॉली के नीचे दब गए और गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के चलते हाईवे पर करीब 30 मिनट तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं हादसे के बाद क्षेत्र में एक बार फिर पूर्वी भक्सी तिराहे पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज हो गई है। कांग्रेस नेता जाने आलम ने प्रशासन से तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग करते हुए कहा कि स्वीकृति के बावजूद कार्य शुरू नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इसी स्थान पर एक युवक की जान जा चुकी है।