-
☰
राजस्थान: अग्रवाल महिला समिति का पौधारोपण कार्यक्रम, नेहरू पार्क में किया वृक्षारोपण
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रदेश अध्यक्ष आरती गुप्ता के निर्देशन पर टोंक जिला एवं ब्लॉक महिला कार्य समिति द्वारा स्थानीय नेहरू पार्क में बृहद पौधारोपण किया गया, जिसमें नारंगी,मोगरा,डबल चांदनी, आंवला,राजरानी, अशोका आदि पौधों का रोपण किया गया।
विस्तार
राजस्थान: टोंक अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रदेश अध्यक्ष आरती गुप्ता के निर्देशन पर टोंक जिला एवं ब्लॉक महिला कार्य समिति द्वारा स्थानीय नेहरू पार्क में बृहद पौधारोपण किया गया, जिसमें नारंगी,मोगरा,डबल चांदनी, आंवला,राजरानी, अशोका आदि पौधों का रोपण किया गया। इससे पूर्व महिला जिलाध्यक्ष अंजली शेखावाटिया की अध्यक्षता मे महिला कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में सम्मेलन के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने भी सम्मेलन की महिला पदाधिकारियों के साथ अपने विचार साझा किए । बैठक में महिला जिलाध्यक्ष अंजली शेखावाटिया ने साथी महिलाओं के साथ आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार की। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के बीच पौधारोपण वातावरण को शुद्ध एवं साफ बनाए रखने के लिए जरूरी है। बलॉक अध्यक्ष नीता गुप्ता ने संगठन को ओर अधिक मजबूत करने के लिए समाज की ज्यादा से ज्यादा महिलाओं से इस संगठन से जुड़ने का आग्रह किया। साथ ही घर घर संपर्क करने की कार्ययोजना तैयार की। अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अंजली गुप्ता व सेवानिवृत सरस्वती अग्रवाल का उपस्थित महिला पदाधिकारियों ने माला, अग्रसेन महाराज दुपट्टा एवं महाराजा अग्रसेन जी की तस्वीर के साथ स्वागत किया। प्रदेश मंत्री अंजली गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल समाज की महिलाओं को सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए आगे आना चाहिए। आर्थिक रूप से कमजोर अग्र बधुओं का सहयोग कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कदम उठाने की जरूरत है । हमे अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी उठाने के साथ साथ सामाजिक जीवन में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अंजली शेखावाटिया, प्रदेश मंत्री अंजली गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष नीता गुप्ता, जिला महामंत्री मंजू गर्ग, ममता अग्रवाल, उषा गोयल, सरस्वती गोयल, अनिता बंसल, पूजा गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, संतोष गुप्ता, मोनिका गर्ग, ममता गर्ग, अर्चना अग्रवाल, आशा भगत, सीता सिंहल, कमलेश अग्रवाल सहित कई महिलाएं उपस्थित रही।अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रदेश अध्यक्ष आरती गुप्ता के निर्देशन पर टोंक जिला एवं ब्लॉक महिला कार्य समिति द्वारा स्थानीय नेहरू पार्क में बृहद पौधारोपण किया गया जिसमें नारंगी,मोगरा,डबल चांदनी, आंवला,राजरानी, अशोका आदि पौधों का रोपण किया गया। इससे पूर्व महिला जिलाध्यक्ष अंजली शेखावाटिया की अध्यक्षता मे महिला कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में सम्मेलन के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने भी सम्मेलन की महिला पदाधिकारियों के साथ अपने विचार साझा किए । बैठक में जिलाध्यक्ष अंजली शेखावाटिया ने साथी महिलाओं के साथ आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार की । उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के बीच पौधारोपण वातावरण को शुद्ध एवं साफ बनाए रखने के लिए जरूरी है। अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अंजली गुप्ता व सेवानिवृत सरस्वती अग्रवाल का उपस्थित महिला पदाधिकारियों ने माला, अग्रसेन महाराज दुपट्टा एवं महाराजा अग्रसेन जी की तस्वीर के साथ स्वागत किया। प्रदेश मंत्री अंजली गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल समाज की महिलाओं को सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए आगे आना चाहिए। आर्थिक रूप से कमजोर अग्र बधुओं का सहयोग कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कदम उठाने की जरूरत है । हमे अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी उठाने के साथ साथ सामाजिक जीवन में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अंजली शेखावाटिया, प्रदेश मंत्री अंजली गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष नीता गुप्ता, जिला महामंत्री मंजू गर्ग, ममता अग्रवाल, उषा गोयल, सरस्वती गोयल, अनिता बंसल, पूजा गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, संतोष गुप्ता, मोनिका गर्ग, ममता गर्ग, अर्चना अग्रवाल, आशा भगत, सीता सिंहल, कमलेश अग्रवाल सहित कई महिलाएं उपस्थित रही।
हरियाणा: समाधान शिविर में गूंजीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
गुजरात: महिला पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
गुजरात: हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस हुआ दर्ज
राजस्थान: पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष का जन्मदिन, पत्रकारों के लिए 5 लाख बीमा की घोषणा