-
☰
हरियाणा: समाधान शिविर में गूंजीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी प्रदेश सरकार की जनहितकारी एवं जवाबदेह प्रशासन की नीति के अनुरूप आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: हांसी प्रदेश सरकार की जनहितकारी एवं जवाबदेह प्रशासन की नीति के अनुरूप आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीटीएम हिमांशु चौहान ने आमजन की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिविर में तहसीलदार डॉ अनिल विधान, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार,बीडीपीओ अशोक कुमार, सत्यवान ,बिजली विभाग, राजस्व विभाग, नगर परिषद तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर मे आये मामलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान गांव खानपुर निवासी मूर्ति देवी पत्नी जगत सिंह ने अपने बिजली बिल में त्रुटि की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीटीएम हिमांशु चौहान ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायत की 24 घंटे के भीतर जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए तथा बिल में त्रुटि को तत्काल ठीक किया जाए, ताकि उपभोक्ता को परेशानी का सामना न करना पड़े। और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का फायदा लिया जा सके। गांव कुंभा निवासी राजबाला ने फैमिली आईडी में दर्ज त्रुटियों को ठीक करवाकर राशन कार्ड जारी करवाने की मांग रखी। इस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार नरेश कुमार ने अपने घर के सामने लगे बिजली के खंभे को हटवाने का अनुरोध किया। सीटीएम ने बिजली विभाग को मौके का निरीक्षण कर तकनीकी रिपोर्ट तैयार करने तथा नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव भाटला निवासी रामप्रसाद ने अपने खेत के बीच स्थापित ट्रांसफार्मर को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। उन्होंने भैंसों के नुकसान के संबंध में मुआवजा दिलाने की भी गुहार लगाई। दोनों मामलों में संबंधित विभागों को मौके का निरीक्षण कर नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। हांसी निवासी जिले सिंह सैनी ने पड़ोसी के मकान में स्थित बरगद के पेड़ से अपने मकान को संभावित नुकसान होने की आशंका व्यक्त करते हुए पेड़ हटवाने की मांग की। इस पर संबंधित विभाग को संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। शिविर में नंदलाल ने अपनी व्यक्तिगत समस्या के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, जबकि राजकपूर ने अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाने संबंधी मांग प्रशासन के समक्ष रखा। दोनों मामलों में संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सीटीएम हिमांशु चौहान ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का मौके पर समाधान संभव है, उन्हें तत्काल निपटाया जाए तथा जिन मामलों में विस्तृत जांच आवश्यक है, उनमें भी अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। सीटीएम ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समय पर न्याय और सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता बनाए रखें तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत की प्रगति से भी अवगत कराया जाए। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर सुनवाई करते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सभी लंबित शिकायतों का भी नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
गुजरात: महिला पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
गुजरात: हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस हुआ दर्ज
राजस्थान: अग्रवाल महिला समिति का पौधारोपण कार्यक्रम, नेहरू पार्क में किया वृक्षारोपण
राजस्थान: पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष का जन्मदिन, पत्रकारों के लिए 5 लाख बीमा की घोषणा