Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होंगी पीपरखाड़ की चार छात्राएं, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की छात्राओं का हुआ चयन

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 29/10/2026 11:36:23 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 29/10/2026 11:36:23 am
Share:

विस्तार

गुजरात: 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 में सोनभद्र जिले के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, पीपरखाड़ की चार छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। जिला समाज कल्याण कार्यालय की ओर से चयनित छात्राओं में कक्षा नौ की बिपाशा रानी, काजल, चंद्रकांता सिंह और ज्योति कुमारी शामिल हैं। छात्राओं के साथ विद्यालय की टीजीटी विज्ञान शिक्षिका रितु शर्मा एस्कॉर्ट शिक्षिका के रूप में रहेंगी।

छात्राओं के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया आनंद ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजनों में भाग लेने से विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अनुशासन की भावना मजबूत होती है। साथ ही, इस तरह के अवसर उनकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को विकसित करने में भी सहायक होते हैं। प्रधानाचार्या ने छात्राओं को पूरे उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ परेड में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने चयनित छात्राओं और एस्कॉर्ट शिक्षिका रितु शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए परेड में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।