Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: लेटे हनुमान जी मंदिर कॉरिडोर का डीएम ने लिया जायजा, जल्द निर्माण पूरा करने के दिया निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 28/10/2026 01:21:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 28/10/2026 01:21:59 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को लेटे हनुमान जी मंदिर पहुंचकर निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और कार्यदायी संस्था से अब तक हुए काम की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कॉरिडोर का निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए शीघ्र पूरा कराया जाए। उन्होंने परिसर में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों की स्थिति की भी जानकारी ली और कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी विवेक शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।लेटे हनुमान जी मंदिर कॉरिडोर का डीएम ने लिया जायजा, जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को लेटे हनुमान जी मंदिर पहुंचकर निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और कार्यदायी संस्था से अब तक हुए काम की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कॉरिडोर का निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए शीघ्र पूरा कराया जाए। उन्होंने परिसर में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों की स्थिति की भी जानकारी ली और कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी विवेक शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Featured News