Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में खाद्य विभाग की छापेमारी, अंबिका बीकानेर मिष्ठान भंडार से कलाकंद का नमूना लिया

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 28/10/2026 01:17:56 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 28/10/2026 01:17:56 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को करेली क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। इस दौरान साठ फीट रोड, गौस नगर स्थित अंबिका बीकानेर मिष्ठान भंडार की रिटेल इकाई में कुछ कमियां पाई गईं। टीम ने संदेह के आधार पर कलाकंद का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। यह कार्रवाई मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम और अभिहित अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में की गई। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं मिले। इसके अलावा बिक्री के लिए प्रदर्शित मिठाइयों पर निर्माण तिथि और ‘बेस्ट बिफोर’ की जानकारी भी अंकित नहीं पाई गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कलाकंद का नमूना संकलित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। साथ ही खाद्य कारोबारकर्ता को पाई गई कमियों में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Featured News