-
☰
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र के रवि सिंह को राष्ट्रीय खेलों में रेफरी की भूमिका निभाने पर मिला सम्मान
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले के रेणुकूट निवासी रवि सिंह को 70वें नेशनल स्कूल गेम्स (SGFI) 2026 में रेफरी एवं तकनीकी अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाने के लिए सम्मानित किया गया। जम्मू-कश्मीर सरकार के युवा सेवा एवं खेल विभाग की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया। रवि सिंह हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर एवं को-जनरेशन विभाग में कार्यरत हैं। वह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और राष्ट्रीय रेफरी भी हैं। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तत्वावधान में ताइक्वांडो प्रतियोगिता 22 से 26 अक्टूबर 2026 तक गांदरबल, श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में रवि सिंह ने रेफरी एवं तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी भूमिका निभाई। उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। रवि सिंह ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अंतरराष्ट्रीय रेफरी अतुल पंगोत्रा, मास्टर विनोद, अपनी माता और अपने स्वर्गीय पिता महामाया प्रसाद सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि उनके पिता का आशीर्वाद और उनके सपने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन को भी अपनी खेल यात्रा में महत्वपूर्ण बताया। रवि सिंह ने कहा कि देश, प्रदेश और अपनी कंपनी का नाम रोशन करना उनका लक्ष्य है। उनकी इस उपलब्धि से सोनभद्र जिले और रेणुकूट का मान बढ़ा है। उनकी सफलता खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा है।
मध्य प्रदेश: धामनोद में बिजली के खंभे पर काम करते कर्मचारी, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: डीएवी फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने नेशनल स्पोर्ट्स में जीते 42 पदक
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में डस्टबिन वितरण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में जनगणना-2027 को लेकर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन