-
☰
गुजरात: पत्रकारों का ज़ोरदार विरोध, साथी पर अत्याचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: बड़ौदा शहर में पत्रकार विजय मकवाना के साथ हुए कथित अत्याचार के विरोध में गुरुवार को शहर के विभिन्न पत्रकार संगठनों और बड़ी संख्या में पत्रकारों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया।
विस्तार
गुजरात: बड़ौदा शहर में पत्रकार विजय मकवाना के साथ हुए कथित अत्याचार के विरोध में गुरुवार को शहर के विभिन्न पत्रकार संगठनों और बड़ी संख्या में पत्रकारों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा और सम्मान की मांग को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की। जानकारी के अनुसार, इस मामले को लेकर पत्रकारों में भारी रोष देखने को मिला। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से पत्रकार एकत्रित होकर पहले बैठक में शामिल हुए, जहां घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद सभी पत्रकार एकजुट होकर रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय में पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन पत्र सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग रखी। पत्रकारों का कहना था कि यदि पत्रकारों के साथ इस प्रकार की घटनाएं होती रहीं, तो स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता प्रभावित होगी। इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने एकता का परिचय देते हुए कहा कि वे अपने साथी पत्रकार के साथ न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: मंगलवार विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
राजस्थान: डाइट कार्यकारिणी बैठक में शैक्षिक शोध एवं नवाचारों पर हुआ मंथन
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध पर किया गया जागरूक
मध्य प्रदेश: दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, 9 वर्षीय मासूम की मौत
राजस्थान: श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा, 501 महिलाओं ने लिया भाग
मध्य प्रदेश: सपा का संगठन विस्तार अभियान तेज, महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दों पर सरकार को घेरा