Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: मिशन टोबैको फ्री अभियान से 10 हजार लोगों ने छोड़ी तंबाकू की लत

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jaidrath Pareek , Date: 26/05/2026 11:36:15 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Jaidrath Pareek ,
  • Date:
  • 26/05/2026 11:36:15 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: चिकारड़ा स्थित हेमांग अपोलो डेंटल हॉस्पिटल द्वारा चलाए जा रहे “मिशन टोबैको फ्री यूथ कैंपेन” ने समाज में नशा मुक्ति की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है।

विस्तार

राजस्थान: चिकारड़ा स्थित हेमांग अपोलो डेंटल हॉस्पिटल द्वारा चलाए जा रहे “मिशन टोबैको फ्री यूथ कैंपेन” ने समाज में नशा मुक्ति की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। अस्पताल की इस विशेष मुहिम के तहत पिछले एक वर्ष में 10 हजार से अधिक लोगों ने तंबाकू की लत छोड़ने में सफलता पाई है। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों, विशेषकर मुंह के कैंसर, के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस अभियान में किसी प्रकार की दवा का उपयोग नहीं किया गया, बल्कि घरेलू उपायों, मानसिक सहयोग, काउंसलिंग और सकारात्मक मार्गदर्शन के माध्यम से लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ रहे मुंह के कैंसर के मामलों को रोकने के लिए जागरूकता और समय पर नशा मुक्ति बेहद जरूरी है। हेमांग अपोलो डेंटल हॉस्पिटल की टीम अब इस अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाने की तैयारी कर रही है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को तंबाकू की लत से मुक्त कर स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।