Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 कार्य में उत्कृष्ट प्रगणकों को डीएम ने किया सम्मानित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 26/05/2026 11:18:12 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 26/05/2026 11:18:12 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनगणना-2027 के अंतर्गत 22 मई से 20 जून तक संचालित मकान गणना एवं मकान सूचीकरण अभियान के अंतर्गत शत-प्रतिशत एचएलबी कार्य पूर्ण वाले प्रगणकों को स्मृति चिन्ह देखकर  सम्मानित किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनगणना-2027 के अंतर्गत 22 मई से 20 जून तक संचालित मकान गणना एवं मकान सूचीकरण अभियान के अंतर्गत शत-प्रतिशत एचएलबी कार्य पूर्ण वाले प्रगणकों को स्मृति चिन्ह देखकर  सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लगभग 40 प्रगणकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों द्वारा सभी कार्मिकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने में सभी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि मकान गणना एवं मकान सूचीकरण का कार्य शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शेष कार्य भी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी  की अभिप्रेरणा, कुशल निर्देशन एवं सतत मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप स्वगणना अभियान में जनपद शाहजहांपुर ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। इसी क्रम में जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान गणना” कार्य, जो दिनांक 22 मई से प्रारंभ हुआ है, में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों का जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। जिन प्रगणकों द्वारा अपने आवंटित क्षेत्र का 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया, उन्हें जिलाधिकारी ने अपने कर-कमलों द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। पूरे जनपद में सर्वप्रथम अनुराग यादव जी ने 100 से अधिक भवनों वाले HLB का 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर  उमेश कुमार तथा तृतीय स्थान पर राकेश बहनवाल  रहे।


इस मौके पर जिला जनगणना अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने समस्त प्रगणकों का उत्साहवर्धन एवं मनोबल बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सभी प्रगणकों की मेहनत, निष्ठा एवं समयबद्ध कार्यशैली जनपद शाहजहांपुर को नई पहचान दिला रही है। उन्होंने सभी को आगामी चरणों में भी इसी ऊर्जा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रगणक  अनुराग यादव, उमेश कुमार, राकेश बहनवाल,  संजीव राठौर,  शिवेंद्र प्रताप सिंह,  विकास शर्मा,  सत्यान पाल सिंह,  श्याम सिंह,  राजपाल, अतुल कुशवाहा, परवीर कुमार,  सुरेश कुमार, अहमद हसन रजा खान,  मोहित वर्मा तथा जिला फील्ड ट्रेनर एवं टेक्निकल सहायक के रूप में अनुप बरनवाल एवं श्री मुकेश कुमार जी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर आदेश कुमारी, आयुषी दुबेदी, ऋचा सिंह, प्रिया रानी, आकांक्षा पांडे तथा पूनम रानी वर्मा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान जनगणना कार्य को पूर्ण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों की सराहना की गई।