-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध पर किया गया जागरूक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर थाना कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में दिनांक 26 मई 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर थाना कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में दिनांक 26 मई 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह के निर्देशन तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीम इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा की देखरेख में महिला कांस्टेबल सोनू (1877) सहित महिला रिक्रूट आरक्षी पूजा (1952) एवं कविता (1963) ने नगर के बड़गांव रोड एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मनिहारान में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। पुलिस टीम ने महिलाओं एवं छात्राओं को साइबर अपराध, डिजिटल फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी तथा “डिजिटल अरेस्ट” जैसे मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं हेल्पलाइन नंबर 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा) एवं 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) का उपयोग कर सकती हैं। अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। टीम ने सभी से अपील की कि वे साइबर अपराधों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने सराहना की और पुलिस टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, जिसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।
उत्तर प्रदेश: मंगलवार विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
राजस्थान: डाइट कार्यकारिणी बैठक में शैक्षिक शोध एवं नवाचारों पर हुआ मंथन
मध्य प्रदेश: दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, 9 वर्षीय मासूम की मौत
राजस्थान: श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा, 501 महिलाओं ने लिया भाग
मध्य प्रदेश: सपा का संगठन विस्तार अभियान तेज, महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दों पर सरकार को घेरा