Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: ट्रैफिक जाम से जनता परेशान, प्रशासन से समाधान की करी मांग

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Sojitra Ashaben , Date: 30/01/2026 04:52:18 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Sojitra Ashaben ,
  • Date:
  • 30/01/2026 04:52:18 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: जामनगर के व्यस्त शहरी क्षेत्र दरबारगढ़ इलाके में स्थायी रूप से ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है।

विस्तार

गुजरात: जामनगर के व्यस्त शहरी क्षेत्र दरबारगढ़ इलाके में स्थायी रूप से ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। इस क्षेत्र में बंद अवस्था में रिक्शा और फोर-व्हीलर खड़े रहते हैं, जिसके कारण दरबारगढ़ इलाके में लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते जामनगर की जनता को ट्रैफिक के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही जामनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा जगह-जगह सड़कों पर कचरा पेटियां रखी जाती हैं, जिससे गंदगी फैलती है और ट्रैफिक की समस्या भी उत्पन्न होती है। जामनगर की जनता सड़कों पर कचरा पेटियां रखने का कड़ा विरोध कर रही है, फिर भी प्रशासन इस मुद्दे पर कोई विशेष ध्यान नहीं दे रहा है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जामनगर की जनता ने इस संबंध में हमारा ध्यान आकर्षित किया है। इसके अनुरूप न्याय एवं अधिकार समिति गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष श्री परसोतमभाई एन. मुंगरा तथा जामनगर तालुका उपाध्यक्ष श्रीमती आशाबेन सोजीतरा, न्याय एवं अधिकार समिति गुजरात द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।