Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: खेत से पम्पसेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 09/03/2026 01:14:14 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 09/03/2026 01:14:14 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में खेत से किर्लोस्कर पम्पसेट चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विस्तार

गुजरात: आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में खेत से किर्लोस्कर पम्पसेट चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया पम्पसेट बरामद कर लिया, जबकि एक आरोपी के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी मिला है। पुलिस के अनुसार ग्राम भीरा निवासी मजनू सरोज ने 6 मार्च को शिकायत दी थी कि उनके खेत में लगा 5 हार्स पावर का किर्लोस्कर पम्पसेट 5 मार्च की रात चोरी हो गया। इस मामले में बरदह थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

शनिवार तड़के करीब 4:10 बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्रिवेणी मोड़ से पवन सरोज और किशन सरोज को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पवन के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने पम्पसेट चोरी की घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गया पम्पिंग सेट बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।