Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: मकान गिरने से मलबे में दबे 3 लोग, एक महिला की हुई मौत

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 30/01/2026 11:08:59 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 30/01/2026 11:08:59 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: अहमदाबाद के घी-कांटा इलाके में मोती हमामनी पोल के पास नवतादनी पोल में एक मकान गिर गया।

विस्तार

गुजरात: अहमदाबाद के घी-कांटा इलाके में मोती हमामनी पोल के पास नवतादनी पोल में एक मकान गिर गया। मकान गिरने से तीन लोग मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू किया। कुछ ही मिनटों में दमकलकर्मियों की दो टीमों ने तीन लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा। इन तीन लोगों में से एक महिला की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। बाकि का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है की एएमसी की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई है।