-
☰
गुजरात: वेल्डिंग के दौरान श्रमिक की हुई मौत, कंपनी पर लापरवाही के लगे आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: नवसारी जिले के चीखली तालुका में स्थित विंडसन कंपनी में एक भीषण औद्योगिक हादसा हुआ है।
विस्तार
गुजरात: नवसारी जिले के चीखली तालुका में स्थित विंडसन कंपनी में एक भीषण औद्योगिक हादसा हुआ है। टैंकर की वेल्डिंग के दौरान हुए इस हादसे में एक श्रमिक की जान चली गई, जिसके बाद मृतक के परिवार ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ भारी हंगामा किया। कंपनी में बिना किसी सुरक्षा उपकरणों या सावधानी के टैंकर की वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक टैंकर में आग लग गई। इस दुर्घटना में ड्यूटी पर तैनात श्रमिक राजेश पटेल गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी श्रमिक के शव को अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। परिजनों की मांग और पुलिस कार्रवाई परिजनों ने कंपनी के मैनेजमेंट और सेफ्टी ऑफिसर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सुपरवाइजर ने बिना सुरक्षा उपकरण दिए श्रमिक को जोखिम भरे काम में लगाया था। परिवार अब कंपनी के मालिक और मैनेजर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़ा है। पुलिस प्रशासन की भूमिका चीखली पुलिस का काफिला तुरंत घटनास्थल और अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। चीखली पीआई (PI) पी.बी. पटेलिया ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कंपनी में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा: चरथावल पुलिस मुठभेड़ में शातिर गोकशी आरोपी घायल, अवैध तमंचा बरामद
उत्तर प्रदेश: जन्मदिन पार्टी के बाद काफिला निकालकर मचाया हुड़दंग, मुख्य आरोपी हुआ फरार
गुजरात: चुनाव तैयारियों के तहत EVM स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों का हुआ निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: दो शातिर चोर हुए गिरफ्तार, चोरी का सामान हुआ बरामद