-
☰
उत्तर प्रदेश: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों का हुआ निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर में दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर में दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन करते हुए कक्षों की निगरानी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता सहित समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहे व्यक्ति कितने भी पहुंच वाला क्यों नहीं हो। सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
हरियाणा: चरथावल पुलिस मुठभेड़ में शातिर गोकशी आरोपी घायल, अवैध तमंचा बरामद
उत्तर प्रदेश: जन्मदिन पार्टी के बाद काफिला निकालकर मचाया हुड़दंग, मुख्य आरोपी हुआ फरार
गुजरात: चुनाव तैयारियों के तहत EVM स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: दो शातिर चोर हुए गिरफ्तार, चोरी का सामान हुआ बरामद