-
☰
उत्तर प्रदेश: दो शातिर चोर हुए गिरफ्तार, चोरी का सामान हुआ बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वादी श्री आशीष बालियान पुत्र श्री सतीश बालियान निवासी कपिल विहार सहारनपुर ने थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत दिनांक 07.04.2026 को अज्ञात चोरों द्वारा वादी के मिटटी के ग्लास बनाने के कारखाने से लोहे की एंगल लोहे के पाईप व कापर के तारे अन्य लोहे का सामान चोरी कर लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 126/26 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वादी श्री आशीष बालियान पुत्र श्री सतीश बालियान निवासी कपिल विहार सहारनपुर ने थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत दिनांक 07.04.2026 को अज्ञात चोरों द्वारा वादी के मिटटी के ग्लास बनाने के कारखाने से लोहे की एंगल लोहे के पाईप व कापर के तारे अन्य लोहे का सामान चोरी कर लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 126/26 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। तथा दिनांक 26.02.2026 को वादी श्री अनुज सिंह पशु चिकित्साधिकारी राजकिय पशु चिकित्सालय गागलहेडी थाना गागलहेडी ने थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत दिनांक 22.02.26 की रात्रि को अज्ञात चोरो द्वारा राजकीय पशु चिकित्सालय गागलहेडी की दीवार फान्दकर परिसर मे लगे सरकारी पानी के नल के हत्थे को चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 63/26 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में चोरी/नकबजनी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 22.04.2026 को थाना गागलहेड़ी पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर चोर/अभियुक्त 1.अनुज पुत्र स्व राजेन्द्र नि0 कुम्हारहेड़ा थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर 2.अकरम पुत्र इस्लाम नि0 छजुपुरा थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर को उग्राहू से भरतपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से मु0अ0सं0 126/26 धारा 305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी 07 सरिया चार सूत लम्बाई करीब दो फुट नौ इन्च 05 सरिया चार सूत लम्बाई करीब दो फुट 01 पाईप लोहा लम्बाई करीब डेढ फुट 01 पाईप लम्बाई करीब एक फुट 04 पाईप लोहा लम्बाई करीब एक फुट 02 एंगल लम्बाई करीब दो फुट 01 पाईप लोहा लम्बाई करीब दो फुट आठ इन्च 01 पाईप लोहा लम्बाई करीब एक फुट एंव मु0अ0सं0 63/26 धारा 305(ए) बीएसएस से सम्बन्धित चोरी किये गये सामान से सम्बन्धित 500/- रूपये बरामद हुये। बरामदा सामान मु0अ0सं0 126/26 धारा 305(ए) बीएनएस व मु0अ0सं0 63/26 धारा 305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त दोनो मुकदमो में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
हरियाणा: चरथावल पुलिस मुठभेड़ में शातिर गोकशी आरोपी घायल, अवैध तमंचा बरामद
उत्तर प्रदेश: जन्मदिन पार्टी के बाद काफिला निकालकर मचाया हुड़दंग, मुख्य आरोपी हुआ फरार
गुजरात: चुनाव तैयारियों के तहत EVM स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों का हुआ निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा पर दिया जोर