-
☰
उत्तर प्रदेश: चलती कार में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बड़ा टला हादसा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी के £किशनी थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब हरियाली प्रोजेक्ट मार्ग पर दौड़ रही टाटा पंच कार अचानक आग की चपेट में आ गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी के £किशनी थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब हरियाली प्रोजेक्ट मार्ग पर दौड़ रही टाटा पंच कार अचानक आग की चपेट में आ गई। कुछ ही पलों में कार धू-धू कर जलने लगी और आग का गोला बन गई। कार चालक अमन (निवासी नगला बने, इटावा) अपनी बहन की शादी (25 अप्रैल) के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए ससुराल आया था। वापसी के दौरान अचानक कार में आग लग गई, जिससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खंदे में जा गिरी। हालात बेहद खतरनाक थे, लेकिन चालक ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार की खिड़कियां खोलकर अपने साथ बैठे दोनों लोगों को बाहर निकाल लिया। इस दौरान एक युवक अभिषेक घायल हो गया। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के पेड़-पौधों ने भी आग पकड़ ली। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि चालक की समझदारी से तीन जिंदगियां बच गईं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
हरियाणा: चरथावल पुलिस मुठभेड़ में शातिर गोकशी आरोपी घायल, अवैध तमंचा बरामद
उत्तर प्रदेश: जन्मदिन पार्टी के बाद काफिला निकालकर मचाया हुड़दंग, मुख्य आरोपी हुआ फरार
गुजरात: चुनाव तैयारियों के तहत EVM स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों का हुआ निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: दो शातिर चोर हुए गिरफ्तार, चोरी का सामान हुआ बरामद