Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: चरथावल पुलिस मुठभेड़ में शातिर गोकशी आरोपी घायल, अवैध तमंचा बरामद

- Photo by :

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 23/04/2026 04:55:00 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 23/04/2026 04:55:00 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया अपनी अलग शैली के लिए जाने जाते हैं तथा अपना अलग अंदाज एवं नजरिया भी रखते हैं तथा बेस्ट परफॉर्मेंस देने की हमेशा कोशिश में लगे रहते।

विस्तार

हरियाणा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया अपनी अलग शैली के लिए जाने जाते हैं तथा अपना अलग अंदाज एवं नजरिया भी रखते हैं तथा बेस्ट परफॉर्मेंस देने की हमेशा कोशिश में लगे रहते। चरथावल थानाप्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में उपनिरिक्षक परविंदर कुमार व उपनिरीक्षक नंद किशोर वे उनकी टीम ने शातिर गोकश अपराधी को मुठभेड़ के दौरान किया घायल। मुज़फ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया अपनी अलग शैली के लिए जाने जाते हैं तथा अपना अलग अंदाज एवं नजरिया भी रखते हैं तथा बेस्ट परफॉर्मेंस देने की हमेशा कोशिश में लगे रहते हैं इन्होंने हमेशा बेहतर कार्य करके दिखाया तथा अपराधियों में ख़ौफ़ भी पैदा किया है  तथा चारथाव थानाप्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के के नेतृत्व में उनकी टीम में अपराधियों को उनके ही अंदाज में सबक सिखाया हुआ है और आज भी एक मुठभेड़ के दौरान शातिर गोकश अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान घायल कर उसके कब्जे से अवैध शस्त्र भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर, व थाना प्रभारी चरथावल सत्यानारायण दहिया के कुशल नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 22/23.04.2026 की रात्रि को थाना चरथावल पुलिस को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा गांव पावटी के जंगल में गोकशी के लिये एक बछडे की गर्दन पर वार किया गया। घायल अवस्था में बछडा जंगल से भाग गया जिसका पीछा उक्त व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा घायल बछडा का पीछा करने वाले अभियुक्त को ग्राम वासियों के सहयोग से पकड लिया गया। घायल बछडे की मृत्यु हो गयी। 

 

आज दिनांक 23.04.2026 को थाना चरथावल पुलिस द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के लिये अभियुक्त को ग्राम पावटी के जंगल में घटनास्थल पर ले जाया गया था, जहां अभियुक्त द्वारा पुलिसकर्मियों से हाथ छुडा लिया गया तथा ईंख के खेत में पहले से छुपा कर रखे तमंचे से पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने लगा। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल –बाल बची। पुलिस द्वारा अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। थाना चरथावल पुलिस द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घायल गिरफ्तार अभियुक्त का नाम इरशाद पुत्र नफीस निवासी, टंकी के पास थाना खालापार मुजफ्फरनगर हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 01 अवैध तमंचा 315 बोर 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया हैं गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।