-
☰
हरियाणा: जानलेवा हमले के मामले में 4 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, कालांवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: डबवाली पुलिस जिला डबवाली में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी कालांवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जानलेवा हमला करने के एक गंभीर मामले में पिछले 04 वर्षों से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
हरियाणा: डबवाली पुलिस जिला डबवाली में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी कालांवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जानलेवा हमला करने के एक गंभीर मामले में पिछले 04 वर्षों से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय उर्फ संजू पुत्र चरणा निवासी कालांवाली के रूप में हुई है। इस मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी कालांवाली पीएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि दिनांक 28.10.2021 को कुलदीप सिंह पुत्र विचित्र सिंह निवासी देसू मलकाना ने बयान दिया कि 27 अक्टूबर की शाम जब वह गांव कालांवाली में काम करके मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहा था, जो वाटर वर्क्स रोड़ कालांवाली पर आरोपियों द्वारा उसको रुकवा कर किसी पुरानी रंजिश को लेकर उस पर हमला कर दिया । जो उसके द्वारा शोर मचाने पर काफी लोग इकट्ठा होने के कारण आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए । जो आरोपियों के खिलाफ थाना कालांवाली में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जो मामले की तफ्तीश को आगे बढाते हुए एएसआई शिव कुमार ने अपनी टीम के साथ महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए इस मामले के वांछित आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर सिरसा जेल से गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार आरोपी को अभियोग में शामिल तफ्तीश कर माननीय न्यायालय में पेश कर बंद जेल करवाया गया।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति