-
☰
मध्य प्रदेश: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: ब्यौहारी भ्रष्टाचार के विरुद्ध रीवा लोकायुक्त टीम ने आज एक बड़ी कार्यवाही करते हुए ब्यौहारी अनुभागीयअधिकारी कार्यालय के बाबू को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: ब्यौहारी भ्रष्टाचार के विरुद्ध रीवा लोकायुक्त टीम ने आज एक बड़ी कार्यवाही करते हुए ब्यौहारी अनुभागीयअधिकारी कार्यालय के बाबू को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। न्यायालयीन प्रकरण में पक्ष में फैसला सुनाने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, अनुभागीय कार्यालय में पदस्थ बाबू वीर सिंह ने एक जमीनी विवाद के मामले में निर्णय पीड़ित पक्ष के हक में करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। आरोपी बाबू ने शिकायतकर्ता को धमकी दी थी कि यदि पैसे नहीं दिए गए, तो वह केस का निर्णय दूसरे पक्ष संपत जायसवाल के समर्थन में करवा देगा। 20 हजार में तय हुआ था सौदा शिकायतकर्ता अंकिता जायसवाल पति सुरेश जायसवाल ने इस मामले की शिकायत रीवा लोकायुक्त से की थी। बताया जा रहा है कि बाबू वीर सिंह ने शुरुआत में 20 हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन बाद में मामला 15,000 रुपये में तय हुआ। शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम बाबू वीर सिंह को दी, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। लोकायुक्त की टीम फिलहाल भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
हरियाणा: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हुई करोड़ों की साइबर ठगी, पांचवां हुआ आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा: घर में चोरी का हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी समेत चोरी का माल हुआ बरामद
राजस्थान: मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
राजस्थान: MISS & MRS India 2026 क्राउन शो में अकबर खान किया गया सम्मानित