-
☰
हरियाणा: घर में चोरी का हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी समेत चोरी का माल हुआ बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: पंचकूला में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल की है।
विस्तार
हरियाणा: पंचकूला में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल की है। थाना चण्डीमन्दिर क्षेत्र में हुई घर में घुसकर चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए जेवरात और नकदी बरामद की है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार, दिनांक 25 अप्रैल को गांव अलीपुर निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस चौकी रामगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि देर रात करीब 1:30 बजे अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसकर अलमारी से सोने का मंगलसूत्र, झुमके, अंगूठी, चांदी के कंगन, पायल तथा करीब 20 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गया।। शिकायत के आधार पर थाना चण्डीमन्दिर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। हमारी क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इन्चार्ज मुकेश सैनी की अगुवाई में गहन जांच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 3 मई 2026 को आरोपी रामशरण उर्फ सन्नी निवासी अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया, पंचकूला को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: आरोपी को 4 मई को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया व आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए गए। आरोपी को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। साथ ही स्पष्ट किया कि पंचकूला जिला में अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
हरियाणा: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हुई करोड़ों की साइबर ठगी, पांचवां हुआ आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ हुए गिरफ्तार
राजस्थान: मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
राजस्थान: MISS & MRS India 2026 क्राउन शो में अकबर खान किया गया सम्मानित