-
☰
हरियाणा: अवैध टी-कनेक्शन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चानौत गांव को मिलेगा भाखड़ा नहर का स्वच्छ पेयजल
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी उपायुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि भाखड़ा नहर से हांसी शहर के लिए बिछाई जा रही जल आपूर्ति पाइपलाइन में अवैध रूप से किया गया टी-कनेक्शन पूरी तरह गैरकानूनी है, जिसे जिला प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर सभी नियमों की पालना करते हुए तुरंत प्रभाव से हटवा दिया गया है।
विस्तार
हरियाणा: हांसी उपायुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि भाखड़ा नहर से हांसी शहर के लिए बिछाई जा रही जल आपूर्ति पाइपलाइन में अवैध रूप से किया गया टी-कनेक्शन पूरी तरह गैरकानूनी है, जिसे जिला प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर सभी नियमों की पालना करते हुए तुरंत प्रभाव से हटवा दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई जा रही इस मुख्य पाइपलाइन से किसी भी प्रकार का अवैध कनेक्शन करना कानून का उल्लंघन है और भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसी राहुल नरवाल मंगलवार को उपायुक्त कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थे। उन्होंने कहा कि चानौत गांव के नागरिकों को हर हाल में पर्याप्त मात्रा में भाखड़ा नहर का स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए राजली हेड से चानौत गांव तक नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जा चुका है। यह कार्य युद्धस्तर पर जारी है और आगामी लगभग तीन माह के भीतर गांव के प्रत्येक घर तक पर्याप्त स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांव चानौत की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगभग साढ़े 7 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से गांव के जलघर का जीर्णोद्धार किया जाएगा तथा जल आपूर्ति प्रणाली को आधुनिक और मजबूत बनाया जाएगा, जिससे लंबे समय तक ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि जिले के हर नागरिक तक स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल पहुंचे। इसी उद्देश्य से विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। चनत गांव के लिए यह परियोजना ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। डीसी ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है और जहां भी अनियमितता सामने आएगी, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे जल संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें।
राजस्थान: ₹6 लाख की लूट के बाद भाग रहे बदमाश हादसे का हुआ शिकार, एक को जयपुर किया रेफर
हरियाणा: अब रजिस्ट्री के साथ तुरंत होगा इंतकाल, नई व्यवस्था से लोगों को मिली बड़ी राहत
हरियाणा: नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, एसडीएम राजेश खोथ ने किया संबोधित
राजस्थान: महेश नवमी पर मारवाड़ी महिला समिति का सेवा कार्य, 1100 ग्लास मिल्क रोज वितरित
राजस्थान: अरनियामाल ग्रामीण सेवा शिविर में भाजपा नेताओं ने सुनी जनसमस्याएं