Contact for Advertisement 9919916171


 हरियाणा: श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रोहतास जांगड़ा का भव्य स्वागत, श्रमिक हितों के लिए समर्पित रहने का दिया भरोसा

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 23/06/2026 05:06:17 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 23/06/2026 05:06:17 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी स्थानीय जांगड़ा धर्मशाला में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष रोहतास जांगड़ा के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

विस्तार

हरियाणा: हांसी स्थानीय जांगड़ा धर्मशाला में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष रोहतास जांगड़ा के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर रोहतास जांगड़ा का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समारोह में उपस्थित लोगों ने रोहतास जांगड़ा को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में  बोर्ड श्रमिकों के हितों के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण और सम्मानपूर्ण रहा।


 हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रोहतास जांगड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए लगातार जनहितकारी योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित इन योजनाओं का उद्देश्य श्रमिक वर्ग को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए शिक्षा सहायता, चिकित्सा सहायता, विवाह अनुदान, मातृत्व सहायता तथा अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर श्रमिक अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकते हैं। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाएं, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति को इनका लाभ मिल सके।


रोहतास जांगड़ा ने समारोह में मिले सम्मान के लिए सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। समारोह के दौरान सोनू जांगड़ा ने बोर्ड के अध्यक्ष रोहतास जांगड़ा को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका विशेष स्वागत किया। इस अवसर पर सोनू जांगड़ा, बनारसी दास जांगड़ा, राजेंद्र सिंह जांगड़ा, महा सिंह जांगड़ा, बनी सिंह जांगड़ा, रोशन लाल जांगड़ा, अमित जांगड़ा, लीलू राम जांगड़ा, ब्रह्मानंद जांगड़ा, राधेश्याम जांगड़ा, प्रवीण जांगड़ा, बुधराम जांगड़ा, सतबीर जांगड़ा, त्रिलोक जांगड़ा, रामनिवास पांचाल, रघुवीर जांगड़ा, कृष्ण जांगड़ा, संजय जांगड़ा, दलवीर जांगड़ा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Featured News