-
☰
उत्तर प्रदेश: कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दिन मंगलवार को बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद तथा मुहम्मदपुर में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव द्वारा चलाए जा रहे खेल खिलाडी संकल्प जागरूकता अभियान के अन्तर्गत अपने अपने भार वर्ग में कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र के युवा नौजवानों को यह संदेश दिया कि बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने यह संदेश दिया कि अगर जिंदगी में ऊंचाई तक जाना है तो खुद अपने संघर्ष और नियमित मेहनत के बल पर हर असंभव कार्य को भी संभव बनाया जा सकता है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दिन मंगलवार को बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद तथा मुहम्मदपुर में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव द्वारा चलाए जा रहे खेल खिलाडी संकल्प जागरूकता अभियान के अन्तर्गत अपने अपने भार वर्ग में कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र के युवा नौजवानों को यह संदेश दिया कि बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने यह संदेश दिया कि अगर जिंदगी में ऊंचाई तक जाना है तो खुद अपने संघर्ष और नियमित मेहनत के बल पर हर असंभव कार्य को भी संभव बनाया जा सकता है। कुश्ती प्रतियोगिता में गौरी प्रजापति ने पायल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया दृष्टि यादव ने रूवी को हराकर अंशिका सोनकर ने अनुष्का को हराकर तथा शिखा एवं काजल ने अपने अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करते हुए बेहतरीन कुश्ती कला दिखाया। बालक वर्ग में अनुराग यादव ने पवन को कृष्णा राजभर ने गौरव चौहान हिमांशु यादव ने हिमांशु कुमार को तथा सौरभ ने बलवंत को पराजित करते हुए अपने खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि खेल खिलाड़ी संकल्प जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की दबी हुई प्रतिभाओं को अवसर देकर खेल को आगे बढ़ाना तथा खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। खेल प्रतियोगिता में हंशराज यादव प्रधान डॉ आदित्य सिंह उमेश यादव रामप्रवेश मिथिलेश चंद्रशेखर अरविंद यादव तथा अन्य सम्मानित क्षेत्रवासी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे खेल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अरविंद यादव रहे।
राजस्थान: ₹6 लाख की लूट के बाद भाग रहे बदमाश हादसे का हुआ शिकार, एक को जयपुर किया रेफर
हरियाणा: अब रजिस्ट्री के साथ तुरंत होगा इंतकाल, नई व्यवस्था से लोगों को मिली बड़ी राहत
हरियाणा: नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, एसडीएम राजेश खोथ ने किया संबोधित
राजस्थान: महेश नवमी पर मारवाड़ी महिला समिति का सेवा कार्य, 1100 ग्लास मिल्क रोज वितरित
राजस्थान: अरनियामाल ग्रामीण सेवा शिविर में भाजपा नेताओं ने सुनी जनसमस्याएं