Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता, 50 लाख के 100 चोरी के मोबाइल फोन बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 23/06/2026 12:19:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 23/06/2026 12:19:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस को मोबाइल फोन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस को मोबाइल फोन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 लाख रुपये कीमत के 100 आईक्यूOO कंपनी के मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी महिंद्रा पिकअप और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 21 जून 2026 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-153 स्थित पानी की टंकी के पीछे से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आनंद उर्फ रुद्रेश पुत्र देवेंद्र सिंह, पंकज उर्फ धीरेन्द्र पुत्र देवेंद्र सिंह और मोहित पुंडीर पुत्र संतोष उर्फ पप्पू के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से मोबाइल फोन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बरामद महिंद्रा पिकअप पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी, जिसका इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने में किया जाता था। तलाशी के दौरान आरोपी आनंद उर्फ रुद्रेश और मोहित पुंडीर के पास से एक-एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी आनंद उर्फ रुद्रेश मूल रूप से एटा जिले का निवासी है और वर्तमान में दिल्ली के बलजीत नगर में रह रहा था। वहीं पंकज उर्फ धीरेन्द्र भी एटा का निवासी है, जबकि मोहित पुंडीर हाथरस जिले का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। आनंद उर्फ रुद्रेश के खिलाफ पहले से चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। वहीं मोहित पुंडीर पर भी चोरी और अन्य आपराधिक धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में थाना नॉलेज पार्क में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी के मोबाइल फोन कहां से लाए गए और इस गिरोह से अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की इस कार्रवाई को मोबाइल चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।


Featured News