-
☰
राजस्थान: अरनियामाल ग्रामीण सेवा शिविर में भाजपा नेताओं ने सुनी जनसमस्याएं
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बबलू टैंकर एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नन्दलाल छान ने ग्राम पंचायत अरनियामाल में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में भाग लेकर आमजन की समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विस्तार
राजस्थान: भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बबलू टैंकर एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नन्दलाल छान ने ग्राम पंचायत अरनियामाल में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में भाग लेकर आमजन की समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में ग्रामीणों ने पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाया।इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसान के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश भी दिए।शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, पट्टा वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली-पानी एवं अन्य जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।भाजपा पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सीमा खेतान,नायब तहसीलदार पूजा अटल, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, हेमराज पूरी,टीकाराम मीणा,सोजी मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।
राजस्थान: ₹6 लाख की लूट के बाद भाग रहे बदमाश हादसे का हुआ शिकार, एक को जयपुर किया रेफर
हरियाणा: अब रजिस्ट्री के साथ तुरंत होगा इंतकाल, नई व्यवस्था से लोगों को मिली बड़ी राहत
हरियाणा: नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, एसडीएम राजेश खोथ ने किया संबोधित
राजस्थान: महेश नवमी पर मारवाड़ी महिला समिति का सेवा कार्य, 1100 ग्लास मिल्क रोज वितरित