Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: भजन पार्टी ने लोकगीतों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 11/06/2026 05:15:04 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 11/06/2026 05:15:04 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी उपायुक्त राहुल नरवाल के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

विस्तार

हरियाणा: हांसी उपायुक्त राहुल नरवाल के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गांव ढाणी कुतुबपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की भजन पार्टी द्वारा एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं की जानकारी को सरल एवं प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर भजन पार्टी के कलाकारों कृष्ण कुमार, अनूप सिंह एवं करतार ने लोकगीतों और भजनों के माध्यम से केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं हरियाणा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। पारंपरिक लोकसंगीत के माध्यम से दी गई जानकारी को ग्रामीणों ने सहजता से समझा और सराहा।

कार्यक्रम के दौरान भजन कलाकारों ने उपस्थित ग्रामीणों एवं महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। इनमें आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, तथा लखपति दीदी योजना प्रमुख रहीं। इन योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा सके। इस अवसर पर आंगनबाड़ी संचालिका सुमन रानी, सिलाई केंद्र संचालिका मुकेश रानी सहित गांव की अनेक महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भजन एवं लोकगीतों के माध्यम से दी गई जानकारी को अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित अपनी शंकाएं एवं प्रश्न भी रखे, जिनका भजन पार्टी एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया। इससे ग्रामीणों में योजनाओं के प्रति जागरूकता और अधिक बढ़ी। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लोकगीतों के माध्यम से दी गई जानकारी अधिक प्रभावी एवं सरल होती है, जिससे योजनाओं को समझना आसान हो जाता है। कार्यक्रम को सफल एवं जनहितकारी पहल के रूप में देखा गया।