Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सीताराम बड़ा मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 11/06/2026 10:29:25 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 11/06/2026 10:29:25 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग के तत्वावधान में बुधवार को श्री सीताराम बड़ा मंदिर ट्रस्ट, कोटपूतली में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग के तत्वावधान में बुधवार को श्री सीताराम बड़ा मंदिर ट्रस्ट, कोटपूतली में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान एडीएम ओ.पी. सहारण, पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह, एसडीएम योगेश सिंह देवल, नगर परिषद के अधिशाषी अधिकारी अभिषेक सैनी तथा कनिष्ठ अभियंता कृष्ण गुर्जर ने मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना कीयह आयोजन मंदिर त्यागी रामानंद दास महाराज एवं महंत धर्मदास महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में आगमन पर अतिथियों का मंदिर कमेटी द्वारा पारंपरिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एडीएम ओ.पी. सहारण ने कहा कि श्री सीताराम बड़ा मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है।

उन्होंने कहा कि यह मंदिर हमारी प्राचीन संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। ऐसी ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी रह सकें। विशेष पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और प्रशासन तथा आमजन ने मिलकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को नमन किया। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ओ.पी. मीणा, व्यवस्थापक नागेंद्र पंडित, कोषाध्यक्ष सीताराम शरण, सचिव अमित यादव सहित सुरेश संघई, अनिल संघई, बलदेव मीणा, धर्मेंद्र शर्मा, राहुल स्वामी, प्रदीप अग्रवाल, मनीष यादव, प्रमोद शर्मा, प्रवेश शर्मा, नारायण गुर्जर, पप्पू गुर्जर, लालाराम गुर्जर, नरसी मीणा, अशोक गुर्जर, महेश योगी, सतीश योगी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।