Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन की नई कार्यकारिणी हुई गठित, रोहित शर्मा बने जिलाध्यक्ष

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 11/06/2026 10:45:31 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 11/06/2026 10:45:31 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन की जिला कोटपूतली-बहरोड़ इकाई की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन की जिला कोटपूतली-बहरोड़ इकाई की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह निर्वाचन फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक रिछपाल सिंह चौधरी के सानिध्य में आयोजित किया गया, जिसमें जिले की विभिन्न नगरीय निकायों से जुड़े कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।  नगर परिषद कार्मिक रतिराम गुर्जर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद आयुक्त अरुण कुमार शर्मा एवं सचिव अभिषेक सैनी भी उपस्थित रहे और चुनाव की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। प्रांतीय संयोजक रिछपाल चौधरी ने बताया कि जिले की सभी नौ नगरीय निकायों के अध्यक्षों की सहभागिता से जिलाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया। चुनाव में कर्मचारियों की सहमति और समर्थन के आधार पर रोहित शर्मा को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही संगठन की नई कार्यकारिणी में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गईं। सत्यपाल को जिला उपाध्यक्ष तथा सुंदर लाल गुर्जर को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित कर्मचारियों और प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। चुनाव कार्यक्रम के दौरान अनिल सैनी, पीरू गुर्जर, मनोहर लाल सैनी सहित जिले के विभिन्न नगरीय निकायों के अनेक कर्मचारी प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने संगठन की एकता और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रांतीय संयोजक रिछपाल चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती कर्मचारियों की एकजुटता में निहित है। उन्होंने पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे नगरपालिका कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएं और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, सेवा संबंधी समस्याओं के निराकरण तथा उनकी जायज मांगों को संबंधित अधिकारियों और सरकार तक पहुंचाने के लिए फेडरेशन निरंतर प्रयास करता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी आवाज को मजबूती प्रदान करेगी। कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए फेडरेशन को एक सशक्त एवं प्रभावी मंच के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। नई टीम के गठन से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।