-
☰
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अजहा शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई, नमाज अदा कर मांगी अमन-शांति की दुआ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर ईद-उल-जुहा का पर्व पूरे धार्मिक उत्साह, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल के साथ मनाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर ईद-उल-जुहा का पर्व पूरे धार्मिक उत्साह, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल के साथ मनाया गया। शहर की ऐतिहासिक ईदगाह सहित जामा मस्जिद कलां, इस्लामिया इंटर कॉलेज मस्जिद, मस्जिद कंपनी बाग, मस्जिद टोपिया सराय, पुरानी जामा मस्जिद, घंटाघर वाली मस्जिद और शहर की तमाम मस्जिदों में हजारों नमाजियों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। ईदगाह में नायब शहर काजी नदीम अख्तर ने नमाज अदा कराई और लोगों से त्योहार को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। जामा मस्जिद कलां में मौलवी फरीद ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की गई। बकरीद को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखाई दिया। जिलाधिकारी अरविंद सिंह चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधिकारियों ने नमाजियों को ईद की बधाई दी। इस अवसर पर पार्षद मंसूर बदर ने भी लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया।
राजस्थान: माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम, 164 किशोर-किशोरियां हुए शामिल
राजस्थान: 10 हजार के इनामी फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान: मनीष बैरवा बने भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
राजस्थान: नौतपा का दिखा कहर, पारा 44 के भी पार, 30 मई के बाद बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश: 30-31 मई को होगा जन सरोकार सम्मान समारोह 2026, देशभर के पत्रकार होंगे शामिल
हरियाणा: सड़कों पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 9 लोगों के काटे चालान