-
☰
हरियाणा: डीसी राहुल नरवाल ने पंचायत प्रतिनिधियों से की HPV टीकाकरण अभियान सफल बनाने की अपील
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी डीसी राहुल नरवाल ने जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला के पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे आम नागरिक सहित विशेषकर महिलाओं को टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूक करें।
विस्तार
हरियाणा: हांसी डीसी राहुल नरवाल ने जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला के पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे आम नागरिक सहित विशेषकर महिलाओं को टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूक करें। डीसी राहुल नरवाल ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने महिला जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने गांवों में अभिभावकों को जागरूक करें और पात्र किशोरियों का समय पर टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही भ्रांतियों और अफवाहों पर ध्यान न दें तथा लोगों को भी सही और वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा यह अभियान पूरी सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप चलाया जा रहा है। डीसी राहुल नरवाल ने महिला जनप्रतिनिधियों से कहा गया कि वे पंचायत स्तर पर बैठकों, महिला समूहों और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाएं ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों तक इस अभियान का लाभ पहुंच सके।
हरियाणा: पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो शातिर वाहन चोर हुए गिरफ्तार
हरियाणा: एडीसी लक्षित सरीन हुई सख्त, पोर्टल पर लंबित कार्य जल्द निपटाने के दिए निर्देश
राजस्थान: मज्जिनेन्द्र वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज, 14 मई को निकलेगी भव्य रथयात्रा
उत्तर प्रदेश: आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का कहर, 18 लोगों की गई जान
उत्तर प्रदेश: 4 गांवों को बड़ी सौगात, ओवरफ्लो समस्या से मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश: मंत्री सुरेश खन्ना साइकिल से पहुंचे कार्यालय, दिया पर्यावरण व स्वास्थ्य का संदेश