-
☰
हरियाणा: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर वाहन चोर घायल, अवस्था में गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइक बरामद
- Photo by :
संक्षेप
हरियाणा: मुजफ्फरनगर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के मार्ग निर्देशन में नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक जबरदस्त कार्य शैली का लोहा मनवा रहे हैं।
विस्तार
हरियाणा: मुजफ्फरनगर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के मार्ग निर्देशन में नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक जबरदस्त कार्य शैली का लोहा मनवा रहे हैं। मात्र कुछ दिनों में ही कई मुठभेड़ में अपराधियों को पीतल चखाया तथा घटनाओं को खोल कर रखा हुआ है। लेकिन वही अपराध एवं अपराधी हथियार उठाएं। अपना इकबाल बुलंद करने की फिराक में रहते हैं, लेकिन उन्हें यह मालूम है कि नहीं मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा की गोली से वह बच नहीं सकते आनंद देव मिश्रा व उनकी टीम लगातार बदमाशों के हर प्रयत्न को विफल कर रही है। आज भी कप्तान संजय कुमार वर्मा के मार्ग निर्देशन में नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह, उप निरीक्षक आयुष त्यागी,उप निरीक्षक शुभम चौहान,उप निरीक्षक संदीप सिंह व उनकी टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 शातिर वाहन चोर अभियुक्तों को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार। मोटरसाइकिल चोरी के 01 अभियोग का सफल अनावरण भी किया व घायल गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर व चोरी की गयी 06 मोटरसाइकिल आदि भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव तथा प्र0नि0 नई मण्डी श्री आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।घटना का संक्षिप्त विवरण-आज थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 02 शातिर वाहन चोर अभियुक्त, जिन्होंने जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों से कई मोटरसाइकिलें चोरी की हैं, एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउण्ड में बने खण्डहर में चोरी के वाहन छिपाकर रखे हुए हैं तथा आज उन्हें बेचने के लिए कहीं ले जाने की फिराक में हैं। प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना नई मण्डी पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान कूकड़ी ग्राउण्ड पर पहुंची तथा घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया। स्वयं को पुलिस से घिरा देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी गयी, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण करने हेतु कई बार चेतावनी दी गयी, किन्तु बदमाश लगातार रुक-रुक कर पुलिस टीम पर फायरिंग करते रहे। जिसके उपरान्त पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी सूक्ष्म जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा दोनो बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर व चोरी की गयी 06 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। पुलिस द्वारा घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम मुराद अली पुत्र जाहीद हसन निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना लकशर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड व मोनू पुत्र जसवीर निवासी ग्राम मिर्जा टिल्ला थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर है। नहीं मंडी पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 बुलेट मोटरसाइकिल (थाना नई मण्डी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 236/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित) व 02 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल व 01 एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल व 01 एवेनजर मोटरसाइकिल व 01 टीवीएस मोपेड भी बरामद की है। पूछताछ का विवरण- पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे तथा चोरी किए गए वाहनों को एनएच-58 स्थित एक खण्डहर में छिपाकर इकट्ठा करते थे। अभियुक्तगण आज उक्त चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में प्र0नि0 आनन्द देव मिश्रा,व0उ0नि0 गजेन्द्र सिंह, उ0नि0 आयुष त्यागी,उ0नि0 शुभम चौहान,उ0नि0 सन्दीप सिंह, का0 अभिषेक नागर,का0 सुभाष सागर,का0 दिनेश बाना,का0 1489 मुनेश कुमार,का0 667 रोहित कुमार आदिल शामिल रहे।
हरियाणा: पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो शातिर वाहन चोर हुए गिरफ्तार
हरियाणा: एडीसी लक्षित सरीन हुई सख्त, पोर्टल पर लंबित कार्य जल्द निपटाने के दिए निर्देश
राजस्थान: मज्जिनेन्द्र वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज, 14 मई को निकलेगी भव्य रथयात्रा
उत्तर प्रदेश: आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का कहर, 18 लोगों की गई जान
उत्तर प्रदेश: 4 गांवों को बड़ी सौगात, ओवरफ्लो समस्या से मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश: मंत्री सुरेश खन्ना साइकिल से पहुंचे कार्यालय, दिया पर्यावरण व स्वास्थ्य का संदेश