Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मंत्री सुरेश खन्ना साइकिल से पहुंचे कार्यालय, दिया पर्यावरण व स्वास्थ्य का संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 14/05/2026 04:56:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 14/05/2026 04:56:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री Suresh Khanna गुरुवार को साइकिल चलाकर अपने कार्यालय पहुंचे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री Suresh Khanna गुरुवार को साइकिल चलाकर अपने कार्यालय पहुंचे। मंत्री अपने आवास से विधानसभा कार्यालय तक साइकिल से पहुंचे, जिसे लेकर लोगों के बीच खासा उत्साह और चर्चा देखने को मिली। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वह सप्ताह में एक दिन साइकिल का उपयोग करेंगे। उनका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के बीच साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि छोटी दूरी तय करने के लिए अधिक से अधिक साइकिल का प्रयोग करें, ताकि प्रदूषण कम हो सके और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिले। मंत्री के इस पहल की लोगों ने सराहना की और इसे सकारात्मक संदेश बताया।