-
☰
हरियाणा: पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, तहेरे भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: कुशल मार्ग निर्देशन में ककरौली थानाध्यक्ष जोगिंदर सिंह अपराध उन्मूलन अभियान में सार्थक भूमिका निभा रहे तथा हत्या जैसी घटना का भी मात्र कुछ समय में ही खुलासा कर हत्यारे को जेल भेज रहे मुज़फ्फरनगर।
विस्तार
हरियाणा: कुशल मार्ग निर्देशन में ककरौली थानाध्यक्ष जोगिंदर सिंह अपराध उन्मूलन अभियान में सार्थक भूमिका निभा रहे तथा हत्या जैसी घटना का भी मात्र कुछ समय में ही खुलासा कर हत्यारे को जेल भेज रहे मुज़फ्फरनगर। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में पुलिस अधीक्षक देहात अक्षय संजय महाडिक के नेतृत्व में ककरौली थानाध्यक्ष जोगिंदर सिंह अपराध उन्मूलन अभियान में सार्थक भूमिका निभा रहे हैं तो वही अपराधियों को जेल भेज रहे हैं तथा हत्या, जैसी घटना का भी मात्र कुछ समय में ही खोलकर दूध का दूध और पानी का पानी कर दे रहे हैं। विदित होकि ककरौली थानाध्यक्ष जोगिंदर सिंह अपनी बेहतरीन कार्य प्रणाली का उदाहरण पेश कर सभी को हतप्रभ कर रहे हैं तथा वही शातिर इनामी बदमाशों को उनके अंजाम तक पहुंचा चुके हैं। मेहनत योग्यता कार्यकुशलता के दम पर कार्य करने वाले जोगिंदर सिंह पुलिस महकमें में अपनी अलग पहचान के लिये जाने जाते हैं। पुलिस विभाग में या फिर जनता मे अपनी बेहतरीन कार्यशैली के लिए हैं और आज भी हत्या के अभियोग का सफल अनावरण कर तहेरे भाई की हत्या करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार किया और अभियुक्त की निशांदेही से 01 आलाकत्ल फावडा बरामद भी बरामद किया है। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई तथा थानाध्यक्ष ककरौली श्री जोगेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना ककरौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।घटना का संक्षिप्त विवरण- अवगत कराना है कि दिनांक 11.05.2026 को थाना ककरौली पुलिस को ग्राम जटवारा व थाना मीरापुर क्षेत्र के ग्राम सम्भलहेड़ा बॉर्डर स्थित ईख के खेत में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। शव की शिनाख्त चरनसिंह पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम सम्भलहेड़ा थाना मीरापुर, उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में हुई। गठित पुलिस टीम द्वारा सघन जांच, पूछताछ एवं साक्ष्य संकलन के दौरान प्रकाश में आया कि दिनांक 10.05.2026 को मृतक चरण सिंह खेत में पानी चलाने गया था, जहां उसका अपने तहेरे भाई अभियुक्त लोकेश के साथ विवाद एवं मारपीट हो गई। विवाद के दौरान अभियुक्त ने फावड़े से मृतक के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी तथा शव को पास स्थित ईख के खेत में छिपा दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ककरौली पर मु0अ0सं0 63/26 धारा 103(1), 238 बीएनएस पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई। आज दिनांक थाना ककरौली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त लोकेश को मोरना-जानसठ रोड से ग्राम सम्भलहेड़ा जाने वाले रास्ते पर बंद पड़े कोल्हू के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल फावड़ा भी बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना ककरौली पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम लोकेश पुत्र निर्मल निवासी ग्राम सम्भलहेड़ा थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ककरौली पुलिस ने 01 आलाकत्ल फावडा भी बरामद किया है।
पूछताछ का विवरण- पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मृतक चरण सिंह उसकी गैरमौजूदगी में उसके घर जाकर उसकी पत्नी से मिलता था, जिसे उसने कई बार अपने घर से निकलते हुए देखा था। दिनांक 10.05.2026 की शाम करीब 05-06 बजे वह अपने खेत में पानी चला रहा था तथा मृतक चरण सिंह भी वहीं पानी लगाने आया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान मृतक ने उसे 2-3 थप्पड़ मार दिए, जिससे गुस्से में आकर उसने मृतक के सिर पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई तथा उसके शव को ईख के खेत में छिपा दिया। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जोगिन्दर सिंह, व0उ0नि0 अशोक कुमार,उ0नि0 दिनेश सिंह, है0का0रघुराज सिंह,का0 गौरव सिंह , रि0का0 कृष्ण कुमार आदेश शामिल रहे।
हरियाणा: पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो शातिर वाहन चोर हुए गिरफ्तार
हरियाणा: एडीसी लक्षित सरीन हुई सख्त, पोर्टल पर लंबित कार्य जल्द निपटाने के दिए निर्देश
राजस्थान: मज्जिनेन्द्र वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज, 14 मई को निकलेगी भव्य रथयात्रा
उत्तर प्रदेश: आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का कहर, 18 लोगों की गई जान
उत्तर प्रदेश: 4 गांवों को बड़ी सौगात, ओवरफ्लो समस्या से मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश: मंत्री सुरेश खन्ना साइकिल से पहुंचे कार्यालय, दिया पर्यावरण व स्वास्थ्य का संदेश