Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: देवीलाल यूनिवर्सिटी की छात्रा ने फांसी लगाकर की जान 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ritesh , Date: 29/01/2026 05:32:05 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ritesh ,
  • Date:
  • 29/01/2026 05:32:05 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: सिरसा जिले की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी (CDLU) की छात्रा ने बुधवार को पीजी में फंदा लगाकर सुसाइ"ड कर लिया।

विस्तार

हरियाणा: सिरसा जिले की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी (CDLU) की छात्रा ने बुधवार को पीजी में फंदा लगाकर सुसाइ"ड कर लिया। 22 वर्षीय मीनाक्षी बीएससी फाइनल ईयर में पढ़ती थी। वह बरनाला रोड स्थित पीजी में रहती थी। पिता स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में पहुंचाया गया है। छात्रा मीनाक्षी गांव खैरा की रहने वाली थी। एक साल से बरनाला रोड स्थित मक्कड़ स्वीट्स वाली गली में बनी साईं गर्ल्स पीजी में रहती थी। मीनाक्षी बुधवार सुबह करीब 9 बजे पीजी से खाना खाकर यूनिवर्सिटी के लिए गई थी। मगर कुछ देर बाद ही वह पीजी लौट आई। फिर अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जिसके कुछ देर तक वह पंखे से फंदे पर लटकी मिली। छात्रा ने चुन्नी से फंदा बनाया, पुलिस ने कमरे से छात्रा की डायरी व फोन जांच के लिए कब्जे में लिया है। अभी कोई सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने कहा कि छात्रा पढ़ाई को लेकर मानसिक तौर पर परेशान थी।